राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले अलीगढ़ से सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मतों की गलत गिनती पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हारे नहीं हैं, बल्कि हराए गए हैं।उन्होंने कहा कि 23, 24, 25, 26, 27, 28 चक्रों में मतों की गलत गिनती की गई है। यदि सुप्रीम कोर्ट उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए आदेशित करेगी, तो फिर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।