देश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
केजरीवाल ने सेहत के आधार पर सात दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी. ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं. कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है, यानी अब केजरीवाल को 19 जून तक जेल में ही रहना होगा. कोर्ट ने मेडिकल टेस्ट कराने का निर्देश दिया है.