अंतर्राष्ट्रीय
इस्राइल ने गाजा में हवाई हमलों और गोलाबारी तेज कर दी है, जिससे 19 लोगों की मौत हो गई है. इस्राइली हमलों में अल-बुरीज, अल-मगाजी शरणार्थी शिविरों और मध्य गाजा के दीर-अल-बलाह शहर पर 17 लोग मारे गए. रफा में 2 पुलिसकर्मी भी मारे गए. बता दें, स्लोवेनिया ने फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दी है. हमास ने कहा कि जब तक इस्राइल स्पष्ट रूप से युद्ध विराम का वादा नहीं करता, लड़ाई नहीं रुकेगी.