राजनीति
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं. इसमें NDA 292 तो INDA गठबंधन को 232 सीटे आई हैं. बीजेपी अपने दम पर बहुमत (272) नहीं ला पाई है उसे 240 सीटें मिली हैं. ऐसे में सरकार पर सस्पेंस अब भी बाकी है. अब सारी निगाहें NDA के साथी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश पर टिकी हैं. कांग्रेस उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है. दोनों गठबंधन ने बैठक भी बुलाई गई हैं, जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा.