क्रिकेट
क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है।
जाधव फरवरी 2020 में आखिरी बार देश के लिए खेले थे.केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत और 101.61 के स्ट्राइक रेट से 1389 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने 27 विकेट भी झटके. जाधव एक समय टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर बन गए थे.