देश

देश

एग्जिट पोल' के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 2,500 से अधिक अंक की छलांग लगाकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

एग्जिट पोल' में राजग की बड़ी जीत के अनुमान के बाद बाजार में यह तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स 2,507 अंक यानी 3.39 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले तीन साल में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है।