मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आना शुरु कर दी हैं जिससे उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरु हो जाएगी।इसके साथ ही आगामी दो दिन तेज धूल भरी हवाओं के साथ मेघ गर्जन होगी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की भी संभावना है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं जिससे फिलहाल लोगों को गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी।