अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

चीन के रक्षा मंत्री डोंग ने ताइवान को लेकर चेतावनी दी है.उन्होंने कहा, उनकी सेना ताइवान की स्वतंत्रता को बलपूर्वक रोकने के लिए तैयार है. वह सिंगापुर में शांगरी-ला संवाद में बोल रहे थे. डोंग ने कहा कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी शक्तिशाली बन रही है, जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, उसे टुकड़ों में कुचल दिया जाएगा और उसका विनाश होगा. वैसे उनकी धमकी को अमेरिका की तरफ भी इशारा समझा जा रहा है.

ताइवान को हथियार बेचने और अवैध संपर्क रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप की आलोचना की. डोंग का इशारा साफ तौर पर अमेरिका की तरफ था, जो ताइवान के साथ गहरे अनौपचारिक संबंध रखता है. रिपोर्ट की मानें तो 2022 में अमेरिकी कांग्रेस की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था, जिस पर चीन भड़क गया था. अब चीन एशिया-प्रशांत, फिलिपींस के साथ अमेरिका के गहरे रक्षा संबंधों को लेकर भी गुस्से में है, इसलिए फिर से चीन ऐसे ही बयान दे रहा है.