देश

देश

नागपुर की एक अदालत ने सोमवार को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के लिए जासूसी करने के आरोप में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जानकारी के अनुसार, उन पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत आरोप लगाए गए.अग्रवाल पर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और उन्हें 14 साल के कठोर कारावास की सजा भी काटनी होगी.

उन्होंने चार साल तक ब्रह्मोस में काम किया था और उन पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस को संवेदनशील तकनीकी जानकारी लीक करने का आरोप था.