देश

देश

नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस (12280) के कुर्सीयान कोच में सबसे पहले आग लगी। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने से पहले ही यात्री ट्रेन में नीचे उतर गए थे। कुर्सीयान के कोच नंबर डी 3, डी 4, डी 2 में आग लगी।

 दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक बताया कि आग लगने की सूचना 4:24 बजे मिली। सबसे पहले दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उसके बाद संख्या 10 हुई। शाम 5:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोच नंबर डी 3 और डी 4 पूरी तरह से जल गए जबकि डी 2 का 10 फीसदी हिस्सा जला है।अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।