राजनीति
अखिलेश यादव ने 7 मई 2024 को सैफई में वोटिंग के दौरान कहा था कि बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मियों में वोट डलवाते हैं. जो गर्मी में वोटिंग हो रही है वो वोटिंग एक महीने पहले भी हो सकती थी.
चुनाव में गर्मी के असर को लेकर बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'चुनाव हमें एक महीने पहले ही खत्म कर देना चाहिए था. इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था. ये हमारी पहली लर्निंग हैं.'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है.