राजनीति
20 मई को महाराष्ट्र में जिस दिन पांचवें और अंतिम चरण में मुंबई में वोटिंग हो रही थी, ठाकरे ने धीमे मतदान की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि खासकर यह समस्या उन बूथों पर ज्यादा है, जहां उनकी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर चुनाव आयोग पर 'बीजेपी के नौकर' की तरह काम करने तक का भी आरोप लगा दिया।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया है कि उद्धव ने चुनाव आयोग को लेकर दावा किया है कि वह बीजेपी का गलत तरीके से मदद कर रहा है। इससे उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती है।