देश
लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों के मतदान खत्म होने के बाद दुग्ध उत्पाद बनाने वाली कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम में बड़ा इजाफा किया है.
अमूल दूध के सभी उत्पादों की की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी सोमवार, 3 जून से लागू होगी.
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने कहा है कि प्रोडक्शन और ऑपरेशन की लागत में हुई बढ़ोतरी की वजह से यह दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले कंपनी ने फरवरी 2023 में दाम बढ़ाए थे.अमूल दूध के उत्पादों की नई कीमतें पूरे देश में एक समान लागू होंगी.