देश

देश

लोकसभा चुनावों के सभी चरण पूरे होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जनता को बड़ा झटका दिया है. अथारिटी ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है.


वाहन चालकों को आज से ही सभी टोल प्लाजा पर 5 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. जानकारी के मुताबिक हाईवे यूजर फीस को सालाना संशोधन के तहत पहले ही (1 अप्रैल) लागू की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इस बढ़ोतरी को टाल दिया गया था. दरें 3 जून से प्रभावी हो जाएंगी.

विपक्षी दल और कई मोटर चालक टोल के रेट में होने वाली वार्षिक वृद्धि का विरोध करते आए हैं, उनका कहना है कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है.