देश
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कलंबा जेल में बंद 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता की 5 कैदियों ने हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार 70 साल का मोहम्मद अली खान 1993 में हुए बम ब्लास्ट का दोषी था और उम्रकैद की सजा काट रहा था। मोहम्मद पर ब्लास्ट से पहले आंतकियों के पास आरडीएक्स और हथियार पहुंचाने का आरोप था। फिलहाल कोल्हापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।