चुनाव

चुनाव

लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले चुनाव आयोग आज 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. देश के चुनावी इतिहास में यह शायद पहली बार होगा कि चुनाव आयोग ने चुनाव के खत्म होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस बार एक और रिकॉर्ड बना है. पिछले लोकसभा चुनाव तक, उप चुनाव आयुक्त हर चरण की वोटिंग के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे लेकिन अब यह प्रथा समाप्त कर दी गई है.