अंतर्राष्ट्रीय
इजराइल के तेल अवीव में शनिवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें 120,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है. प्रदर्शनकारियों ने हमास के साथ बंधकों की अदला-बदली के समझौते और नेतन्याहू को हटाने की मांग उठाई, साथ ही देश में जल्द चुनाव की मांग की. यरूशलेम में भी राष्ट्रपति निवास की ओर हजारों लोगों ने मार्च किया.