क्रिकेट
2 जून से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है. इसके पहले मैच में अमेरिका और कनाडा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 10 देशों के खिलाड़ी उतरे. अमेरिका की टीम में 5 अलग-अलग देशों के खिलाड़ी थे जबकि कनाडा की टीम में 6 देशों के खिलाड़ी थे. अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से हराया और नया कीर्तिमान बनाया. कनाडा ने निदरलैंड्स के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और 194 रन बनाए.