राजनीति
अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने जीत का परचम लहरा दिया है। 60 सीटों में से 46 सीटें भाजपा को मिली हैं।
नेशनल पिपुल्स पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। पिपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश ने राज्य की 2 सीटें अपने नाम की है, जबकि नेशनल कांग्रेस पार्टी 3 सीटें जीत चुकी है। कांग्रेस को इस राज्य में सिर्फ 1 सीट ही मिली है। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी जीत हासिल की है।
मुक्तो विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा था, इसलिए यह सीट भाजपा की झोली में पहले से ही थी। ऐसे ही भाजपा के कुल 10 विधायक ऐसे हैं जो निर्विरोध चुने गए हैं।
2 जून को 60 सदस्यों वाली विधानसभा और वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का कार्यकाल खत्म हो रहा है।