देश

देश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा है।इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार शाम एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने भाई के इस कृत्य से काफी आहत हैं। इस मामले में उन्होने भाई शालिग्राम पर लगे आरोपों को लेकर पुलिस प्रशासन से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की अपील भी की है। शास्त्री ने कहा कि वह भाई के नहीं बल्कि कानून के साथ हैं।