राजनीति

राजनीति

मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरेंडर करने से पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "नकली आम आदमी रात भर आम खाता रहा, चीनी घोलकर पीता रहा। वकील से कहता रहा मुझे जेल जाने से बचा लो, अस्पताल भिजवा दो। कानून के थप्पड़ से भी ज्यादा करारा जनता के जनादेश का थप्पड़ इस फ्रॉड के गालों पर पड़ने जा रहा है।"

बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि उनका वजन 50 दिनों में 16 किलो कम हो गया था। केजरीवाल ने कहा कि वो 20 साल से शुगर के गंभीर मरीज हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि जब वह 50 दिन जेल में रहे, तब उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया गया। दवाईयां रोकी गई। इस दौरान उनकी शुगर 300 तक पहुंच गई।

हालांकि ईडी ने अदालत में सीएम केजरीवाल के वजन घटने का दावा खारिज कर दिया। ईडी की ओर से कहा गया कि वजन घटने का दावा गलत है, बल्कि उनका एक किलो वजन बढ़ गया है।