देश

देश

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक रश्मि रंजन स्वैन ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड सक्रिय है और करीब 60 से 70 आतंकवादी देश की सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं और दुश्मन के किसी भी नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकियों को भेजना, हथियार नशे की खेप को भेजने के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं, जिन्हें नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबल सतर्क हैं।