राजनीति

राजनीति

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ध्यान साधना पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी को खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नित्य नए रूप में आने की कोशिश करते रहते हैं। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी की हार भांप गए हैं। बीजेपी की विदाई हो रही है, इसलिए पीएम साधना में पहले से जाकर बैठ गए हैं।

 स्वामी प्रसाद ने आरोप लगाया कि मोदी ने करोड़ों नौजवानों को बेरोजगार बना दिया है। महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी सभी मुद्दों पर फेल हुई है, जनता में जन आक्रोश है।