राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव के बाद तमाम एग्जिट पोल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने का अनुमान लगाया गया है.

आम आदमी पार्टी के नेता और नई दिल्ली लोकसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने इन सभी एग्जिट पोल्स को गलत करार दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. भारती ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे.

उन्होंने कहा, 'विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी. मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा. लोगों ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है.'