देश
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सीप नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं। जिस वक्त घटना हुई नाव में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 4 लोग सुरक्षित बच पाए।
बाकी सभी सात मृतकों की शव बरामद किए गए हैं। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की है।