प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया. इससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई. अब रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. यहां 2 जून से लेकर 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान सहारनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली रामपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, गोरखपुर, इटावा, एटा, महामायानगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.