देश
सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की शनिवार को घोषणा की।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर सरकार के निर्णय के अनुसार, महंगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये कर दी जाएगी.वृद्धि एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी