देश

देश

नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे.आरोपियों ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की की कई बार रेकी की थी.

खबर के मुताबिक, आरोपी अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए.

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गैंग के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं. लॉरेंस गैंग ने सलमान खान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी. इसके अलावा हमले को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी.