क्रिकेट
पिछले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया है।
दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि "मैं आप सभी से पिछले कुछ दिनों में मिले प्यार से खुद को काफी खुशकिस्मत समझ रहा हूं। मैं इसके लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। काफी सोचने के बाद अब मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं और जीवन में दूसरी चीजों में आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं इस मौके पर अपने सभी कोच, कप्तान, साथी खिलाड़ी, चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारे देश में काफी सारे लोग क्रिकेट खेलते हैं ऐसे में मैं खुद को किस्मत वाला मानता हूं जो मुझे भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला।"