राजनीति

राजनीति

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यदि इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाती है, तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है.

इस बयान पर शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दिया. संजय राउत ने कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी को स्वीकार किया है.

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि "इंडिया गठबंधन जीत रहा है. पीएम हमारे गठबंधन का होगा. जैसे खरगे ने कहा है कि उनकी पसंद राहुल गांधी हैं. मैं कहूंगा कि पूरे देश की पसंद राहुल गांधी हैं. हम सब राहुल गांधी के साथ हैं. राहुल ने जिस तरह से पूरे देश में मेहनत की है, जिस तरह से उन्होंने बीजेपी की धज्जियां उड़ाई है. पूरे देश ने राहुल को स्वीकार किया है."