देश
चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट के क्रू मेंबर को एक चिट्ठी मिली जिसमें विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. नोट में लिखा था, "डू नॉट लैंड बॉम्बे... यू लैंड बॉम्ब ब्लास्ट". बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मामले की छानबीन शुरू कर दी. यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई. विमान को आइसोलेट कर कार्रवाई की जा रही है.