देश
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए मांस और शराब के बाद, अब सिगरेट और तंबाकू की बिक्री पर भी बैन रहेगा. 1 अगस्त से कटड़ा और यात्रा मार्ग पर सिगरेट और तंबाकू बेचना गैर कानूनी होगा. कस्बे में जिन विक्रेताओं के पास इसका स्टाक मौजूद है, उन्हें अगस्त से पहले इसे खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं. अवैध रूप से इसे बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.