देश

देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा "सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को मोहलत दी थी.कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों (रविवार) हमें सरेंडर करना है. मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे. पर मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं.''

केजरीवाल ने कहा, ''परसो मैं सरेंडर करूंगा. उसके लिए लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलूंगा. हो सकता है इस बार ये मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें. लेकिन मैं झुकूंगा नहीं. आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है. आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा. मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना. आपके सारे काम चलते रहेंगे, मैं चाहे जहां रहूं अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा.''