अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

दक्षिणी जर्मनी के मैनहेम शहर में इस्लाम की आलोचना करने वाला एक राजनीतिक समूह अपना कार्यक्रम कर रहा था, इसी दौरान चाकू लिए कट्टरपंथी ने हमला बोल दिया. इस घटना में जब एक पुलिस अधिकारी हमलावर को रोकने के लिए आगे बढ़ा तो उसकी गर्दन पर भी कट्टरपंथी ने चाकू मार दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दिया.

फिलहाल, पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि अब कोई खतरा नहीं है. हमले के पीछे का मकसद अभी भी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.