क्रिकेट
वेस्टइंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया को वॉर्म अप मुकाबले में बुरी तरह से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 222 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज़ ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 257/4 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 222/7 रनों तक ही पहुंच सकी.