अंतर्राष्ट्रीय
इजरायल-हमास युद्ध में इजरायल ने राफा पर हमला तेज कर दिया है. राफा में हमास के बूबी ट्रैप के विस्फोट में तीन इज़रायली सैनिकों की मौत हुई है. हमास ने UNRWA के स्कूल से एंटी टैंक मिसाइल फ़ायर किया. 24 घंटों में 53 फिलिस्तीनी मारे गए और 357 घायल हुए हैं. अमेरिका ने इजरायल के साथ खड़ा होने का समर्थन किया है और कहा है कि राफा पर इजरायली हमला 'कोई बड़ा एक्शन' नहीं है.