देश
साल 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया है और इस मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं।छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रही शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरोह के दो सदस्यों ने 4 मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर जया शेट्टी की हत्या की थी।