अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के परमाणु बम की देखरेख करने वाली नैशनल कमांड अथॉरिटी के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल खालिद अहमद किदवई ने अब बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान की परमाणु बम को लेकर कोई नो फर्स्ट यूज की नीति नहीं है. पाकिस्तान के परमाणु बम पूरी तरह से तैयार हैं. भारत नो फर्स्ट यूज का पालन करता है, लेकिन पाकिस्तान जरूरत पर पड़ने परमाणु हमला भी कर सकता है. भारत में भी नो फर्स्ट यूज की नीति में बदलाव के लिए मांग उठी थी, लेकिन अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं हो सका. हालांकि, भारत ने ये जरूर कहा था कि वह पहले किसी परमाणु संपन्न देश पर हमला नहीं करेगा, लेकिन ऐसा हमला होता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा.