अंतर्राष्ट्रीय
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास समर्थकों को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि तुम्हारी आखें 7 अक्टूबर को कहां थी, जिसमें हमास के दरिंदे की तस्वीर लगाई गई है. उनका इशारा हमास द्वारा बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल में किए गए हमलों की तरफ था, जिसमें 1,160 इजरायली लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के अनुसार, अभी भी करीब 100 इजरायली हमास के कब्जे में हैं.