राजनीति

राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर मध्य क्षेत्र) अनुपम जी का मीरजापुर प्रवास हुआ।उनके द्वारा प्रवास के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं को देश की नीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर में भाजपा के गठबंधन दल की सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल को वोट देने की अपील भी की गई। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे, जिसमें श्रीमती शांति तिवारी जी, प्रांतीय अध्यक्ष, आंगनबाड़ी संघ, श्रीमती डाक्टर सुधा सिंह, आंगनबाड़ी कोषाध्यक्ष, श्रीप्रकाश तिवारी, कार्यवाह अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, व राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, मीरजापुर मौजूद रहे।