राजनीति
आखिरी चरण के चुनाव से पहले कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक बड़ा बयान दे दिया है।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे से मुलाकात की है। झारखंड के देवघर में ये मुलाकात हुई है। इसी दौरान राजा भैया ने कह दिया कि नरेंद्र मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं। राजा भैया का ये बयान इसलिए अहम हो जाता है कि वो उत्तर प्रदेश में किसी भी दल को समर्थन नहीं दे रहे थे। यहां तक कि राजा भैया ने प्रतापगढ़ और कौशाम्बी लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। वो पिछले दिनों अपने समर्थकों को भी फ्री हैंड होकर वोट करने की अपील कर चुके थे। फिलहाल वो पीएम मोदी की तीसरी बार सत्ता में वापसी की बात कर रहे हैं।