राजनीति

राजनीति

आप का कांग्रेस से कितने दिन अलायंस चल पाएगा? एक न्यूज़ चैनल पर अरविंद केजरीवाल से किये गए इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा, हमने कोई शादी थोड़ी की है. हमारी कोई मैरिज नहीं हुई है. अरैंज मैरिज नहीं हुई है. लव मैरिज नहीं हुई है. हम लोग देश बचाने के लिए 4 जून तक चुनाव लड़ने के लिए साथ आए हैं. बस. उसे कोई नाम देने की क्या जरूरत है. उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य फिलहाल बीजेपी को हराना है.

दिल्ली-चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ और पंजाब में अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, इस वक्त देश को बचाना जरूरी है. जहां-जहां बीजेपी को हराने के लिए हमें साथ आना पड़ा, हम साथ आए. ताकि बीजेपी के खिलाफ एक कैंडिडेट दिया जा सके. पंजाब के अंदर बीजेपी का वजूद नहीं है. इसलिए पंजाब में हम अलग-अलग लड़ रहे हैं. 4 जून के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है. इस वक्त देश के संविधान और जनतंत्र को बचाना जरूरी है. जनता हमारे इस निर्णय का स्वागत कर रही है. किसी ने हमसे ये सवाल नहीं किया है.