प्रदेश
कुशीनगर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी, जैसे ही कमल को आपका आशीर्वाद मिला, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया।
भावी पीढ़ी से आप कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं।
योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या की और पिता को कैद करके पानी-पानी के लिए तरसा दिया था।