राजनीति
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में एक जनसभा के दौरान कहाकि पिछले 75 साल से आप किसे वोट दे रहे हैं? अभी तक मुसलमानों का एक नेता नहीं बन सका। हमें झूठ बोलकर बरगलाया जाता रहा है। पीएम मोदी गरीबी, बेरोजगारी पर नहीं बोलते, वह कभी मजहब तो कभी आरक्षण, कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं। भाजपा इस बार सत्ता में आती है तो महंगाई और बेरोजगारी और बढ़ेगी। मोदी जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह करते हैं।
सपा और कांग्रेस की कमजोरियों से भाजपा जीत जाती है। भाजपा सरकार में मुसलमानों को स्थिति बदतर हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी समाज में नफरत फैला रहे हैं। मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है।