देश

देश

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने गाड़ियों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे. हुजूरपुर जाते समय काफिले में चल रही पुलिस स्कोर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतईपूरवा के पास पहुचते ओवरटेक करने के चक्कर में निदुरा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनैलगंज बाजार आ रहे दो युवकों 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान को रौंदते हुए बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए घर के सामने बैठी 60 वर्षीय सीता देवी को भी रौंद दिया.

सीता देवी गंभीर रूप से घायल हुईं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की बाइक सवार मौत हो गई है फिलहाल दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.