अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कट्टरपंथी सोच की हार बहुत जरूरी है.

इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी के मुताबिक, "कश्मीर या हिंदुस्तान के बाकी मुसलमान हों, इस वक्त कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे हैं, जिस प्रकार के बाकी अल्पसंख्यक जुल्म सह रहे हैं. यह बहुत जरूरी है नरेंद्र मोदी चुनाव में शिकस्त खाएं और पाकिस्तान में हर शख्स यही चाहता है कि वह शिकस्त जरूर खाएं.हिंदुस्तान और पाकिस्तान के ताल्लुकात तभी बेहतर हो सकते हैं, जब उग्रवाद कम होगा. पाकिस्तान में हिंदुस्तान को लेकर नफरत नहीं है लेकिन वहां आरएसएस और भाजपा का अलायंस है. वह पाकिस्तान और मुसलमानों को लेकर नफरत पैदा कर रहा है और हमारा यह फर्ज है कि इस विचारधारा के लोगों को शिकस्त दें."