देश

देश

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को बीजेपी द्वारा दायर मानहानि मामले में कोर्ट का समन मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर लिखा, "मैंने पहले कहा था कि वे अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे. अब वह ऐसा करने की योजना बना रहे हैं. पूरी तरह से कमजोर, तुच्छ और झूठे मामलों में वे एक-एक करके हमारी पार्टी के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं.अगर नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आते हैं तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा आप महत्वपूर्ण नहीं है, अपने प्यारे देश को तानाशाही से बचाना महत्वपूर्ण है.''