अंतर्राष्ट्रीय
भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक विवादित बयान देकर कूटनीतिक पारा चढ़ा दिया है। अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों के पवित्र तीर्थस्थलों विशेष रूप से करतारपुर साहिब को भारत को चाहिए तो वह जम्मू-कश्मीर हमारे हवाले कर दे।
बासित ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के बदले करतारपुर कॉरिडोर मांगा जाता तो सिख अपने पवित्र तीर्थस्थलों पर नियंत्रण पा सकते। सिख, अलग खालिस्तान भी बना सकते हैं। भारत से आजादी मिलने पर पाकिस्तान में विलय भी कर सकते हैं।