प्रदेश
विपक्ष का कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी.
इसके जबाब में उन्होंने कहा, 'यह विपक्ष का एक प्रोपेगेंडा है. वैसे भी मैं एक योगी हूं और मेरे लिए सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना, जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए हम राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आए हैं उनके लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है. केजरीवाल जी, आपने सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों को तिलांजलि दी है. जहां सिद्धांतों की बात आएगी, 1 जन्म में नहीं 100 जन्म में हम उस सत्ता को ठुकराएंगे. नेशन फर्स्ट की जो हमारी थ्योरी है, पार्टी का सिद्धांत है, पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए हम कार्य करेंगे. उन मूल्यों के लिए किसी भी हद तक जाकर समर्पित भाव के साथ कार्य करेंगे.'