राजनीति

राजनीति

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कांग्रेस नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह निजी तौर पर भ्रष्ट नहीं थे लेकिन वह अपनी कैबिनेट के किसी भी नेता को कंट्रोल नहीं कर सकते थे.

प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह निजी तौर पर भ्रष्ट नहीं थे, मोदी जी भी निजी तौर पर भ्रष्ट नहीं है, लेकिन उनकी एक और खासियत ये है कि उन्होंने अपने सभी 76 मंत्रियों को भी भ्रष्ट नहीं होने दिया. मगर मनमोहन सिंह का अपने नेताओं पर जोर नहीं था.

उन्होंने कहा कि 2जी के अलावा मनमोहन सरकार में ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं, जहां उनका कोई बस नहीं चला. भाजपा के फायर ब्रांड नेता अन्नामलाई ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह गठबंधन की सरकार थी और यही समस्या इंडिया ब्लॉक के साथ भी है. यहां भी किसी का किसी पर बस नहीं है. अन्नामलाई ने कहा कि इसलिए मोदी जी की महानता यही है कि उन्होंने सिस्टम को भ्रष्ट नहीं होने दिया.